नीमगांव थाना पुलिस की जारी है पहल
प्राथमिक विद्यालय नीमगाँव में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक करती पुलिस
लखीमपुर खीरी। जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत नीमगांव थाना पुलिस द्वारा प्रतिदिन महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं व बलिकाओं को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी जा रही है।
पैदल गश्त के दौरान महिलाओं से संवाद करती थाना अध्यक्षा नीमगांव सुनीता कुशवाहा
आपको बता दें कि शासन द्वारा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जीपी शाहा के निर्देशन में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षार्थ थाना नीमगांव में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं व महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है वहीं इसी कड़ी में आज नीमगांव ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं व छात्राओं को नीमगांव थाना पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया साथ ही सभी बालिकाओं व महिलाओं को बताया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा व सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। सभी बालिकाओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बरों का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने व शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों व शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी दी गयी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी।
Comments
Post a Comment