खीरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला अभियान, मारपीट, आबकारी व शस्त्र अधिनियम के आरोपी दबोचे
लखीमपुर खीरी, 30 अप्रैल 2026 (प्रांशु वर्मा)।* थाना नीमगांव पुलिस ने वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लंबे समय से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे थे।
*किन मामलों में थे वांछित*
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मितौली के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर इन्हें पकड़ा:
1. *राजकिशोर पुत्र रामऔतार, उम्र 40 वर्ष, निवासी भौनापुर* - मु0अ0सं0 642/2018 धारा 323/504 IPC - मारपीट व गालीगलौज
2. *सुनमेर उर्फ परमेश्वर, उम्र 50 वर्ष, निवासी वीरमऊ* - मु0अ0सं0 54/2016 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम
3. *छोटी उर्फ अमर सिंह पुत्र शोभाराम, उम्र 40 वर्ष, निवासी शहीदपुर* - मु0अ0सं0 1467/2015 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
4. *विनोद सिंह पुत्र मंगल सिंह, उम्र 47 वर्ष, निवासी भिल्ली* - मु0अ0सं0 712/2015 धारा 379 IPC व 4/10 UP गोवध अधिनियम
5. *सुशील पुत्र चंद्रपाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी भिल्ली* - मु0अ0सं0 2693/2022 धारा 323/504/506 IPC
6. *रामवीर पुत्र लालजी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ररई* - मु0अ0सं0 760/2015 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम
7. *फूल सिंह पुत्र हरीराम, उम्र 28 वर्ष, निवासी पैठी* - वाद सं0 1051/2024 धारा 125 दं.प्र.सं. - भरण पोषण
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम, उ0नि0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 जयप्रकाश राय, कां0 अमित कुमार, कां0 उमेश कुमार, कां0 सुग्रीव दास, म0कां0 विवेक कुमार, म0कां0 शशिकांत राजपूत, म0कां0 विवेक यादव व म0कां0 अवनीश सिंह शामिल रहे।
थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
*क्या होता है वारंट*
न्यायालय द्वारा जब कोई आरोपी पेशी पर हाजिर नहीं होता या फरार हो जाता है, तो कोर्ट गिरफ्तारी वारंट जारी करता है। पुलिस को ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करना होता है।
लखीमपुर खीरी की खबर/सूचना भेजें - 7572018829,
_प्रांशु वर्मा, अपराध संवाददाता_

Comments
Post a Comment