Posts

Showing posts from April, 2025

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा परिवार हुआ,हादसा का शिकार, कई लोग घायल।

Image
   लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र में आज शाम एक बड़ा हादसा हुआ, यह हादसा किशुनपुर और लखनियापुर गांव के मध्य हुआ जहां थाना क्षेत्र के द्वारिकानगर से अमृतागंज मुंडन संस्कार कराने गए थे घर वापस आते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई,इस हादसे में कई महिलाएं समेत अन्य लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद सवारियों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। थाना अध्यक्षा सुनीता कुशवाहा तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अपने निजी वाहन और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बेहजम में प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया। घायलों को ढांढस भरती थाना अध्यक्ष नीमगांव सुनीता कुशवाहा  उल्लेखनीय है कि शासन ने पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारियां बैठाने पर दंडात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। लेकिन लखीमपुर खीरी में इन आदेशों का कोई असर नहीं दिख रहा है। यहां रोजाना ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारियां बैठाकर चलने का सिलसिला जारी है।