Posts

Showing posts from January, 2025

चोरी का खुलासा नहीं कर पाती नीमगांव थाना पुलिस...आप तो बस तहरीर लिखाइए और भूल जाइए।

Image
सांकेतिक फोटो    बेहजम खीरी। नीमगांव थाना पुलिस चोरी जैसी वारदातों का भी खुलासा कर पाने में नाकाम दिख रहीं हैं पूर्व में मिले नरकंकाल का मामला कई वर्ष बीत जाने के उपरांत भी रहस्यमय बना हुआ है, वहीं थाना क्षेत्र में हो रही आए दिन चोरियां पुलिसिया कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठा रही हैं। वहीं अगर पिछले छह माह की अगर बात करें तो तब चोरी के दो दर्जन से अधिक मामले प्रकाश में आए लेकिन, किशुनपुर गोली कांड के मामले को छोड़कर किसी का खुलासा नहीं हो पाया है। इन घटनाओं का नहीं हो सका खुलासा घटना नंबर 1 विगत वर्षों पहले लालहनपुर में देशी शराब की दुकान समेत अलग अलग 5 लोगों की दुकानों में हुई चोरी का खुलासा करने में नाकाम रही कुछ दिन सीमा विवाद चला और थाने की सीमा की पैमाईस भी हुई उसके बाद पीड़ितों को कभी थाना मितौली कभी थाना नीमगांव की भाग दौड़ करनी पड़ी अंत में पीड़ित थक हार कर खुलासा न होने की आश छोड़कर भूल गए,और तो और इस क्षेत्र में कभी भी दोनों थानों के थाना प्रभारी यहां कभी भी पैदल गश्त करते नजर नहीं आए। घटना नंबर 2 टिकौला ग्राम में हुई मकान के पीछे से दीवार काटकर चोरी के मामले में...