Posts

Showing posts from October, 2025

बेटियों की सुरक्षा में तैनात खाकी: एंटी रोमियो अभियान के तहत शोहदों पर लगाम लगाने में जुटी नीमगांव पुलिस।

Image
  मिशन शक्ति अभियान फेज - 5 के तहत किसान इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकली महिला जागरूकता अभियान रैली। नीमगांव खीरी: जिले की पुलिस नारी सम्मान, स्वावलंबन और शक्ति को संबल देने के लिए नित नवीन प्रयोग कर रही है। छात्राओं और महिलाओं में संकोच और डर खत्म करने के लिए पुलिस शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। शोहदों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो अभियान भी रंग ला रहा है। थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्य के नेतृत्व में नीमगांव पुलिस की टीम ने कस्बा नीमगांव में स्थित किसान इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत छात्राओं को रैली निकालकर जागरूक किया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका शुक्ला, कांस्टेबल निधि तोमर, कांस्टेबल रुचि ने छात्राओं को चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो का मंत्र दिया। थाना क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी निधि तोमर  कांस्टेबल निधि तोमर ने कहा, "वर्दी वाली दीदी के रूप में हम छात्राओं को बताते हैं कि अगर कोई मनचला स्कूल-कॉलेज से निकलते समय उनका पीछा करता है, हाथ पकड़ता है या फब्तियां कसता है, तो इ...