Posts

Showing posts from June, 2025

लखीमपुर खीरी जिले में 12 साल पहले ससुराल से लापता,युवक की हत्या के आरोप में ससुर को नीमगांव पुलिस ने भेजा था जेल।

Image
लखीमपुर खीरी जिले के सिकंदराबाद में 12 साल पहले ससुराल से अशालत अचानक लापता हो गया था,उसकी हत्या के आरोप में ससुर को जेल हो गयी थी,शादी के 8 महीने बाद वह ससुराल से अचानक दामाद गायब हो गया था. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था और उसके ससुर को 7 महीने तक जेल में रखा गया था, अशालत के वापस आने से परिवार और ससुराल वाले दोनों खुश हैं,लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र के गांव कुकुरा के रहने वाले अशालत पुत्र रियाजत (उम्र 35) की शादी सिकंदराबाद निवासी कल्लन खां ने अपनी लड़की सूफिया बेग से करायी थी,शादी के 8 महीने बाद पत्नी को विदा कराने अशालत ससुराल पहुंचा. ससुर बेटी विदा करने को तैयार नहीं हुए,इस बात को लेकर उसका ससुर से झगड़ा हो गया,ससुर ने दामाद को घर से निकाल दिया,इस बदसलूकी से नाराज दामाद अशालत फिर वापस नहीं लौटा,अशालत के परिजनों ने अपने लड़के की तलाश शुरू की,तलाश के बावजूद जब अशालत नहीं मिला, तो उन्होंने नीमगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई,पुलिस ने खोजबीन की लेकिन अशालत का कहीं भी पता नहीं चला,उसके परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया और कोर्ट की शरण में पह...