अपराधियों में पुलिस का इतना खौफ होना चाहिए कि अपराध करने से पहले 10 बार सोचें।
थाना अध्यक्षा सुनीता कुशवाहा नीमगांव खीरी 👉 नीमगांव थाना की महिला थाना अध्यक्षा कहती हैं कि अपराधियों के खिलाफ जितनी सख्त कार्रवाई होगी,अपराध उतना ही कम होगा यह बात सच भी है, जो कि थाना अध्यक्षा सुनीता कुशवाहा नीमगांव को अपने करियर से मिले अनुभवों से साबित भी होती है हम बात कर रहे हैं एक तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाने वाले लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव में पदस्थ थाना अध्यक्षा सुनीता कुशवाहा व्यवहार कुशल होने के साथ-साथ एक सख्त प्रशासनिक अधिकारी हैं जिनका मानना है कि गुंडे बदमाशों का स्थान समाज में नहीं जेल में होना चाहिए ताकि जनता में पुलिस के प्रति छवि साफ-सुथरी हो और लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें इसी के साथ ही अपराधियों में पुलिस का इतना खौफ होना चाहिए कि वह कोई अपराध करने से पहले 10 बार सोचें थाना अध्यक्षा सुनीता कुशवाहा ने अपने सेवाकाल के दौरान गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी उनका मानना है कि गुंडों में पुलिस का खौफ होना चाहिए ताकि आम जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। 👉🏻 विनम्रता के साथ की जाने वाली सख्ती प्रभावी होती...