डरें न बिटिया डटकर करें मुकाबला हर चौक चौराहे पर हम मुस्तैद हैं "उप निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह"
पुलिस की नीयत साफ तो योजना खुद तय करती है अपना रास्ता। ग्राम बरूई में मिशन शक्ति अभियान फेज - 5 का आयोजन हुआ लखीमपुर खीरी जिले में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना नीमगांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम बरूई में चल रहे नवरात्रि के जगराते में मंगलवार को दोपहर में जागरूकता कार्यक्रम का उसी गांव में आयोजित किया गया। वहीं उप निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गांवों में चौपाल लगाकर छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी। उन्हें इन नंबरों की उपयोगिता समझाई गई ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। महिला यूटी उप निरीक्षक प्रियंका शुक्ला ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और मानसिक सतर्कता व त्वरित निर्णय लेने की तकनीक बताई। वही " महिला आरक्षी निधि तोमर" ने बताया कि महिलाओं को घरेलू हिंसा,दहेज उत्पी...