Posts

Showing posts from November, 2025

कैमाखुर्द ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की सारे हदें पार,लोक आयुक्त की तीन सदस्यीय जांच टीम पहुंची गांव।

Image
👉 लगातार जांच फिर भी संतुष्ट नहीं शिकायतकर्ता। जांच अधिकारी पर शिकायतकर्ता का आरोप फर्जी लगाई जा रही आख्या। लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम पंचायत कैमांखुर्द में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पर शिकायतकर्ता का आरोप था कि काम कम एवं धनराशि अधिक निकाली गई है।  लोक आयुक्त की गठित तीन सदस्यीय टीम की संस्तुति पर अब इस धांधली की जांच के लिए गैर जनपदीय टीम के गठन के साथ टीम को शीघ्र ही जांच कर आंख्या प्रस्तुत करने के निर्देश पर। गठित टीम गुरुवार को ग्राम पंचायत कैमांखुर्द को पहुंची और  ग्राम पंचायत के कार्यों में ग्राम उमरिया विद्यालय में निर्माण कराई गई चार दिवारी व ग्राम मलिकपुर में भी प्राथमिक विद्यालय में निर्माण चार दिवारी में इस्तेमाल हुई ईट की सैंपलिंग शिकायतकर्ता साजिद खां व सगीर खां समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में की गई व ग्राम पंचायत में नल रिबोर व सीसी रोड निर्माण संबंधित मामले की जांच की जांच में वीडियो साक्ष्य सलग्न समेत फोटोग्राफी भी कराई गई। जांच टीम पंचायत के कार्यों में खामियों को खंगालती रही,प्रधान के समर्थक शिकायतकर्ता को गालियां देते हुए जांच टीम के सामने धमकाते ...

गुजरात में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी सुहेल के घर का हाल, परिवार को नहीं आरोपों पर यकीन

Image
लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर एक का माहौल रविवार शाम पांच बजे अचानक बदल गया। गुजरात में गिरफ्तार किए गए सुहेल के परिवार वालों से पूछताछ के लिए काफी संख्या में पुलिसकर्मी यहां पहुंचे। परिजनों से मालूमात करने के बाद छोटे भाई वसीम को पूछताछ के लिए पुलिस उसे ले गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस महकमे के साथ ही अन्य खुफिया एजेंसियां सुहेल खां का डाटा खंगालने में जुट गई हैं। अभी तक उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस को नहीं मिला है।               हाफिज की पढ़ाई करता था सुहेल  सुहेल की प्रारंभिक शिक्षा सिंगाही झाले में स्थित मदरसे से हुई। उसके बाद में मझगईं थाना क्षेत्र के सलीमाबाद में किसी मदरसे से तबलीगी शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए मुजफ्फरनगर चला गया था। वह मुजफ्फरनगर में रहकर हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। वहीं से वह जून में आखिरी बार घर आया था। सलीम के अन्य दो बेटों में सबसे बड़ा सुम्मीं खां तमिलनाडु में कपड़े बेचने का काम करता है, जबकि छोटा बेटा वसीम सिंगाही कस्बा और आसपास के इलाके ...