लखीमपुर खीरी जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर फ़र्ज़ी संगठन बनाकर सैकड़ो लोगो के साथ हो गई ठगी
लखीमपुर खीरी । जिले में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठग ने पहले संगठन बनाया और फिर उसके बाद आसपास समेत दूर दराज क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में लोगों को संगठन में जोड़ा नौकरी दिलवाने के नाम पर 1000, 2000, 5000, 10,000 से लगाकर 20,000 तक की मोटी रकम भी वसूल की। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायती पत्र संगठन से जुड़े लोगों ने काफी समय बीत जाने के बाद जब नौकरी और काम की बात पूछी तो आजकल आजकल करके सिर्फ आश्वासन दे दिया गया। सैकड़ो की संख्या में लोगों के साथ हुई ठगी में कुछ जागरूक लोगों ने नीमगांव थाना में लिखित तहरीर देकर ठगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बताते चले की लखीमपुर खीरी जिले अंतर्गत थाना क्षेत्र नीमगांव की सिकंदराबाद चौकी के ग्राम भदेहा खेड़ा का है। पीड़ितगण अमित भारती निवासी गोला, निरंकार निवासी जमुनाबाद फॉर्म, विजेंद्र सिंह निवासी गोला ने प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव को लिखित तहरीर देते हुए बताया। की दो माह पूर्व विपक्षीगण सुरेंद्र कुमार पुत्र खुशीराम निवासी पीतपुर, रघुनंदन प्रसाद पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम भदेहा खेड़ा थाना नीमगांव ने हम लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्...